Maths questions....
1. A और B की आय का अनुपात 2:3 है और उनके व्यय का अनुपात 1: 2 है। यदि B के व्यय का 90% A की आय के बराबर है, तो A और B की बचत का अनुपात कितना है? (1) 1:1 (2) 9:8 (3) 8:7 (4) 3:2 2. A, B से 20% अधिक है तो B, C से 25% अधिक है। इसी प्रकार C, D से 60% कम है और D, E से 20% अधिक है। ऊपर दी गई जानकारी अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सही है? (1) A, D से 40% कम है। (2) C, A से 24% कम है। (3) D. B से 60% कम है। (4) E, A से 28% अधिक है। 3. एक व्यक्ति किसी वस्तु को 8% की हानि पर बेचता है। यदि उसने उस वस्तु को 10.5% के लाभ पर बेचा होता, तो उसे ₹ 37 अधिक मिलते। वस्तु का क्रय मूल्य क्या है? (1) 200 (2) 250 (3) 240 (4) 210 4. यदि 30 व्यक्ति प्रतिदिन 8 घंटे काम करते हुए किसी काम को 10 दिनों में पूरा करते हैं, तो 40 व्यक्तियों को प्रतिदिन कितने घंटे काम करना होगा ताकि वे उसे 6 दिनों में पूरा कर लें ? (1) 6 (2) 10 (3) 8 (4) 12 5. A, एक कार्य 3 घंटे में कर सकता है। B और C मिलकर इसे 4 घंटे में कर सकते हैं, जबकि A और C मिलकर इसे 2 घंटे में कर सकते हैं। B को अकेला उसे करने में कितना समय लगेगा? (1) 8 घ...